लड़कियो को बनाने दिवाना Yamaha R15 V4 2023 अब नए संस्करण में हूई लॉन्च, नए अवतार में कहर 

Yamaha R15 V4 2023 MotoGP edition: यामाहा ने भारतीय बाजार में आयोजित हो रही मोटोजीपी रेसिंग के लिए अपनी बाइकों को स्पेशल संस्करण के साथ पेस कर दिया है। यामाहा अपनी MT15 और R15 को भी मोटोजीपी संस्करण में पेश किया है। आज हम इस पोस्ट में यामाहा R15 4V मोटोजीपी एडिशन के बारे में सारी जानकारी आपको देने वाले हैं।  

Yamaha R15 V4 2023

यामाहा  R15 4V के इस स्पेशल वेरिएंट में कई कॉस्मेटिक परिवर्तन हमें देखने को मिलते हैं। बाइक में कई ग्राफिक अपडेट देखने को मिलते हैं। सामने की ओर फ्रंट सेंटर पर मॉन्स्टर के पंजों का निशान वाले ग्राफिक्स को पेश किया गया है।‌ हालांकि केवल कॉस्मेटिक परिवर्तन के अलावा कंपनी ने इसमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। यह अपने वर्तमान सभी सुविधाओं और डिजाइनिंग लैंग्वेज को आगे भी संचालित रखती है।  

Yamaha R15 V4 2023
Yamaha R15 V4 2023

Yamaha R15 V4 2023 फीचर्स 

सुविधाओं की बात करें तो इसमें कलर टीएफटी डिस्पले के साथ पेश किया गया है, जबकि पिछले संस्करण में से केवल एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाता था। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आपके स्मार्टफोन से आसानी से जुड़ सकता है जिसकी सहायता से आप अपने मोबाइल के कॉल अलर्ट , एसएमएस अलर्ट, ईमेल अलर्ट, और बैटरी प्रतिशत जैसी खास जानकारी को अपने बाइक्स के स्क्रीन पर ही देख सकते हैं।

इसके अलावा बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल इंडिकेटर, गियर इंडिकेटर,और समय की जानकारी मिलती है। इसके अलावा स्मार्टफोन एप्लीकेशन की सहायता से आप अपने मोबाइल में ही ईंधन की जानकारी, और अंतिम बार पार्क किए गए स्थान की जानकारी और खराबी की सूचनाओं देख सकते हैं।  

Yamaha R15 V4 2023 इंजन स्पेसिफिकेशन 

बाइक को संचालित करने के लिए 155 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड, SOCH 4 वॉल्व फ्यूल इंजेक्टेड इंजन के साथ संचालित किया जाता है जो की 10000RPM पर 18.5bhp की शक्ति और 7500RPM पर 14.2nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन विकल्प सिक्स स्पीड गियर बॉक्स के साथ संचालित की जाती है। जबकि अब इसके इंजन को भारत सरकार की नई obd2 के तहत संगत किया गया है।

Yamaha R15 V4 2023
Yamaha R15 V4 2023

बाइक का कुल वजन 141 किलोग्राम का है और इसमें 11 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। ‌कंपनी दावा करती है कि यह 51.4 Kmpl का माइलेज प्रदान करती है। ‌ 

Yamaha R15 V4 2023 हार्डवेयर विकल्प 

हार्डवेयर विकल्प में पिछले संस्करण के समान इसे रखा गया है। यामाहा R15 4V को डेल्टाबॉक्स फ्रेम की सहायता से तैयार किया गया है। बाइक में 37mm उपसाइड डाउन फ्रंट फ्रॉक्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इसके अलावा इसमें ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 282mm सिंगल डिस्क और पीछे की तरफ 220mm सिंगल रोटर दिए गए हैं, जबकि दोनों वेरिएंटों में सेफ्टी के लिए डुएल चैनल एबीएस और ट्रेक्शन कंट्रोल जैसी सुरक्षा सुविधा मिलती है।  

Yamaha R15 V4 2023 कीमत 

भारतीय बाजार में यामाहा R15 4V की कीमत 1.82 लाख रुपए से शुरू होकर 1.98 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है।  

ये भी पढ़ें:- KTM के साथ TVS की भी उड़ी नींद, चुराने लड़कियों का दिल लॉन्च हुई New Yamaha MT15 2023, नए अवतार में कहर