Yamaha Neo 2023 नए रूप के साथ नए फीचर्स में हुई लॉन्च, क़ीमत में भी बढ़ोतरी

Yamaha Neo 2023: – यामहा ने अपनी न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक नए अवतार के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए अपडेट में पेश कर दिया है। इस अपडेट में इसे एक नया रंग विकल्प के साथ कुछ अतिरिक्त सुविधाओं के साथ लॉन्च किया गया है। और कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। इसे नया फिरोज रंग विकल्प मिला है।

Yamaha Neo 2023 अपडेट

यामाहा नियो का डिजाइन स्लीक लाइंस और मिनिमलिस्ट बॉडी वर्क के साथ रेट्रो स्टाइलिंग के साथ आता है। जिसमें कि आपका नया एलईडी डीआरएल के साथ एलइडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं। इसके अलावा अपडेट में स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिस्प्ले की पेशकश की जाती है जिसमें की बैटरी की चार्जिंग कैपेसिटी, कॉल, संदेश, नेविगेशन और ट्रैफिक अलर्ट के बारे में जानकारी मिलती है।

Yamaha Neo 2023 बैटरी विकल्प ऑरेंज

यामाहा नियो 2023 में दो लिथियम आयन बैटरी विकल्प पेश किए जाते हैं जिन्हें कि आप स्कूटर से बाहर निकाल कर चार्ज और उपयोग भी कर सकते हैं। इसमें 2.03 किलो वाट का इलेक्ट्रिक मोटर के माध्यम से शक्ति प्रदान किया जाता है और इसकी अधिकतम रेंज 70 किलोमीटर की है। कंपनी दावा करती है कि इसकी अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा की है।

इसके बैटरी को चार्ज करने के लिए 8 घंटे का समय लगता है।

Yamaha Neo 2023 कीमत

इसकी कीमत 3,199 यूरो (मतलब भारतीय रुपए में 2.88 लाख रुपए) थी, लेकिन अब अपडेट के बाद इसकी कीमत 3.24 लाख रुपए है जोकि यूरो में 3,599 है।

Yamaha Neo 2023 भारत में लॉन्च

भारत में बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में यामाहा नियो 2023 काफी महंगी है और यह भारत में लॉन्च नहीं है। उम्मीद है कि यामहा जल्द ही भारतीय बाजार मैं नियो पर आधारित स्थानीय संस्करण पेशकश करेगी। यामाहा पुष्टि भी कर दी है और उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ उनका पहला प्रोटोटाइप का परीक्षण चल रहा है।

उम्मीद है कि इस है भारतीय बाजार में अगले साल इसी समय लॉन्च किया जाए।

और अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय बाजार में Bajaj chetak, Hero vida, TVS iQube और ather 450X जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगी।

इसे भी पढ़ें:-Simple one electric scooter इस तारीख को हो रही है लॉन्च इन बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के साथ

इसे भी पढ़ें:- 2023 Maruti Innova Hycross जल्द ही होगी लॉन्च, नए लुक और ADAS के साथ