Volkswagen Tayron 7 seater का वैश्विक स्तर पर शुरू, 2025 में लॉन्च

Volkswagen Tayron 7 seater:- Volkswagen जल्द ही अपनी नई 7 सीटर को पेश करने की तैयारी कर रही हैं। ये नई एसयूवी MQB A2 प्लेटफ्रॉम पर आधारित होनी वाली है, जिस पर की आगे चलकर नई पीढ़ी की स्कोडा कोडियाक भी आधारित होने वाली हैं। यह एक 3 पंक्ति वाली एसयूवी होने वाली हैं।

Volkswagen Tayron 7 seater

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसे भारत में भी लॉन्च किया जायेगा। टिगुआन ऑल्सपेक को भारत में 2020 में पूरी तरह से निर्मित आयत के रूप में पेश किया गया था, Tayron को सीकेडी किड से सीमित संख्या में इकठ्ठा किया जायेगा।

वॉक्सवैगन टायरॉन नाम से पहले ही एक एसयूवी की पेशकश कर चुकी है, जोकि मुख्य रूप से चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन चीनी बाजार में उपलब्ध टायरॉन केवल 5 सीटर विकल्प में उपलब्ध है। नई पेश की जाने वाली टायरॉन वर्तमान चीनी टायरॉन से लंबी होने वाली है। इसके अलावा डिजाइन में भी कुछ अलग करने वाली है। टायरॉन में तीसरी पंक्ति जुड़ जाने के कारण से इसके अंदर काफी जगह मिलेगी जोकि एक आरामदायक यात्रा के लिए होगा। Volkswagen Tayron 7 seater को जर्मनी में निर्मित किया जाएगा और इसे अन्य बाजारों में निर्यात किया जाएगा।

Volkswagen Tayron 7 seater interior image

इसके अलावा स्कोडा कोडियक इस साल के अंत तक या फिर 2024 के आरंभ तक नए जनरेशन की शुरुआत करेगी। नई जनरेशन 7 सीटर विकल्प के रूप में पेश होगी। यह भी उसी प्लेटफार्म पर आधारित होने वाली है जिस पर टायरॉन को किया जाएगा। वॉक्सवैगन इसके अलावा यूरोपीय बाजार के लिए नई स्टैंडअलोन 7 सीटर एसयूवी को पेश करने की योजना बना रही है, जिसे की Tiguan और Touareg एसयूवी के बीच रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- Maruti Suzuki Fronx 2023 launch price, variant, features, Milage

Volkswagen Tayron 7 seater launch date india

नई टायरॉन को वैश्विक बाजार में इस साल के अंत तक या फिर 2024 के प्रारंभ में पेश किया जा सकता है वैश्विक स्तर पर। भारतीय बाजार में इसे 2024 के अंत में या फिर 2025 मैं इसे पेश किया जाएगा।

इसके अलावा भी वोक्सवैगन आने वाले समय में कई और गाड़ियों की पेशकश भारतीय बाजार में करेगी जैसे कि ऑल इलेक्ट्रिक आईडी 4 जिसे की भारतीय सड़कों पर कई बार परीक्षण करते हुए देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:- अब मारुती की करने छुट्टी, Tata ने लॉन्च दो सीएनजी टैंक वाली अपनी धमाकेदार Tata Altroz CNG 2023 , Booking open

इसे भी पढ़ें:- Volkswagen Taigun 2023 को लॉन्च कर दिया है, नई इंजन BS6 2.0 के लिए तैयार है

source