2023 Mahindra XUV 400 EV की फीचर्स लिस्ट में हुई इतने सारी बढ़ोतरी, देख घूम जायेगा माथा

2023 Mahindra XUV 400 EV की फीचर्स लिस्ट में हुई इतने सारी बढ़ोतरी, देख घूम जायेगा माथा, कंपनी ने किया ये बड़ा काम। महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक XUV 400 की सुविधा फीचर्स में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इसकी सुरक्षा सुविधा में 8 नए फीचर्स को जोड़ा है। हालांकि इसके अलावा 2023 महिंद्र एक्सयूवी 400 इलैक्ट्रिक में अन्य कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह अपने इस पावरट्रेन के साथ संचालित है।

2023 Mahindra XUV 400 EV अपडेट

2023 Mahindra XUV 400 EV
2023 Mahindra XUV 400 EV

इस अपडेट में खासतौर पर इसके सुरक्षा फीचर्स पर ध्यान दिया गया है। जो कि पहले इसमें मिसिंग था। कंपनी ने इसके EL वेरिएंट में अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल हॉल एसिस्ट, ऑटो डेमिंग IRVM, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फोग लैंप्स आगे की तरफ पेश किया गए हैं। एक्सयूवी में पहले से ही 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, चारों व्हील्स में डिस्क ब्रेक, रेयर वाइपर , डिफॉगर और वॉशर से सुसज्जित किया गया था।

इसके अलावा भी अन्य फीचर्स के में बढ़ोतरी जैसे की EL वेरिएंट में अब बेहतर म्यूजिक सिस्टम के लिए दो नए ट्विटर को जोड़ा गया है, जबकि कंपनी ने क्रूज कंट्रोल को शामिल किया है जो कि पहले इसमें नहीं था, इसके आने से अब गाड़ी को ड्राइविंग करना और ज्यादा आरामदायक हो जाएगा। इसके अलावा भी कंपनी ने बूट लैंप के बीच सुविधा पेश की है।

XUV 400 EV में पहले से ही 7 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल का प्ले के साथ स्मार्ट कार कनेक्टिविटी की तकनीकी मिलती है। इसके अलावा गाड़ी में वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप इंजन, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर और 16 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं। केबिन काफी ज्यादा साफ सुथरी और फुल ब्लैक थीम के साथ पेश किया जाता है। प्रीमियम लेदर सीट्स के साथ।

2023 Mahindra XUV 400 EV इंजन स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा ने बोनट के नीचे 2023 के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है। इसे दो बैट्री पैक के साथ संचालित किया जाता है जिसमें की 34.5 किलोवाट बैट्री पैक जो की 375 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। जबकि बड़ी वाली 39.4 किलोवाट बैट्री पैक जो की 456 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है। इसमें लगा हुआ इलेक्ट्रिक मोटर 150 बीएचपी की शक्ति और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। नया अपडेट में कुछ परिवर्तन किए जाने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशल पोस्ट नहीं की गई है।

2023 Mahindra XUV 400 EV कीमत

Mahindra XUV 400 EV  की वर्तमान कीमत 15.99 लाख रुपए से 19.19 लाख शोरूम के। हालांकि इस अपडेट के आने के बाद इसकी कीमतों में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। यह भारतीय बाजार में सीधी तौर पर Tata NEXON EV से मुकाबला करती हैं।

ये भी पढ़ें:-Tata Nexon EV Facelift 2023 होगी लॉन्च होगें नए बदलाव, नई रेंज, फीचर्स और कीमत

ये भी पढ़ें:-Mg Comet EV का खुल गया पोल एक बार चार्ज करने पर चलती है इतनी किलोमीटर 500 रुपए में पुरे महीने