Tata Nexon EV Max की हुई रेंज में बढ़ोतरी, कीमतों में भरी गिरावट लेने के लिए लोगों की लंबी कतार

कुछ खास बातें

  • Tata Nexon EV Max की बड़ी रेंज
  • इसे एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से बढ़ाया जाएगा
  • यह अपडेट 12 February से

टाटा मोटर्स वर्तमान देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका आज तक कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं मिला है। लेकिन या अब आगे तक नहीं होगा महिंद्रा ने हाल ही में 16 जनवरी 2023 को महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 इवी को लॉन्च कर दिए जो कि सीधी तौर पर टाटा की Nexon EV को टक्कर देती है।

Nexon EV Max

टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए टाटा नेक्सन इवी की रेंज में बढ़ोतरी और कीमत में गिरावट कर रही है। ताकि यह महिंद्रा एक्सयूवी 400 से सीधी तरफ मुकाबला कर सके। टाटा मोटर्स ने नेक्सन की कीमतों में ₹85 हजार की कमी की है और यही नहीं इसकी कीमतों के साथ Nexon EV Max के लिए रेंज सीमा को भी बढ़ा दिया गया है जो सीमा पहले 437 किलोमीटर की थी अब वह 453 किलोमीटर की कर दी गई है।

Tata Nexon EV Max कीमत

Tata Nexon EV Max

Tata Nexon EV को भारतीय बाजार में 3 संस्करण में पेश किया जाता है एक्स XM, XZ, और XZ+ LUX। NEXON की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 14.49 लाख रुपए से शुरू होती है और यह कीमत 16.99 लाख रुपए एक शोरूम तक जाती है महिंद्रा ने NEXON EV के टॉप मॉडल में ₹50000 हजार की गिरावट और टॉप वेरिएंट में ₹85 हजार रुपए की गिरावट की है।

Tata Nexon EV Max बैटरी और रेंज

Nexon EV में दो बैटरी पैक उपलब्ध है, इसमें एक प्राइम संस्करण में आता है जिसमें की 30.2kwh का बैटरी पैक मिलता है जिसके अंदर आपको तीन वैरीअंट देखने को मिलते हैं। वही दूसरा बैटरी विकल्प Nexon EV Max में देखने को मिलता है जो कि 40.5kwh बैटरी पैक के साथ आता है इसके अंदर आपको 6 वैरीअंट पेश किया गया हैं और इसी पर आपको दो प्रकार के चार्जिग विकल्प 3.3kw और 7.2kw का विकल्प मिल जाता है।

मात्र 9 sec में 0 से 100km की रफ्तार

Nexon EV मात्र 9 sec में 0 से 100km की रफ्तार से भागती है। इसे चार्ज करने में 56 min में 0 से 80% तक चार्ज करती हैं। यह मोटर 143bhp और 250एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

Tata Nexon EV Max rival

इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Mahindra XUV 400 EV, MG ZS EV, Hyundai Kona EV आती हैं।

इसे भी पढ़ें:- Mahindra XUV 400EV price का हुआ खुलासा 15.99 लाख से शुरू, एक बार करें चार्ज और ले जाइए पहाड़ों में इन फीचर्स के साथ

इसे भी पढ़ें:- Auto expo 2023: Toyota Innova Hycross GX संस्करण पेश क्या है इसमें खास