Tata motors की गाड़ी खरीदने वाले के लिए खुश खबरी कंपनी ने दी इतनी बड़ी छूट february 2023

Tata motors भारत की एक प्रमुख कार निर्माता कंपनी है। टाटा मोटर्स कि भारत में कई सारी गाड़ियां आती है जोकि एक से एक है। टाटा मोटर्स ने साल 2022 मैं काफी अच्छा ग्रोथ हासिल किया था और अपनी ग्रोथ में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, और इसी बढ़ोतरी को हमेशा बनाए रखने के लिए टाटा मोटर्स ने फरवरी 2023 मैं अपनी गाड़ियों पर ₹35000 की छूट प्रदान कर रही है।

Tata motors

इसमें टाटा मोटर्स की Tata Tiago, Tata Altroz, Tata Tigor, Harrier ओर safari शामिल है। अगर आप छूट के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो उन्हें नजदीकी शोरुम से संपर्क करें।

Tata motors Harrier

टाटा मोटर्स की तरफ से आने वाली प्रीमियम 5 सीटर एसयूवी टाटा हैरियर में आपको कंपनी की तरफ से ₹35,000 की छूट दी जा रही है। जिसमें कि आपको ₹25,000 का एक्सचेंज डिस्काउंट और ₹10,000 का कंजूमर डिस्काउंट मिलता है। टाटा हैरियर की कीमत 14.80 रुपए से 22.35 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।

इसमें आपको 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ।

इसे भी पढ़ें:- बहुत जल्द आ रही है Tata Harrier Dark edition 2023, लेने के लिए लोगों की लंबी कतार, हाईटेक फीचर्स के साथ

Tata motors Safari

tata safari 35,000 discount

टाटा की लोकप्रिय एसयूवी टाटा सफारी में आपको ₹35,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसमें कि आपको ₹25,000 की एक्सचेंज छूट और ₹10000 की कंज्यूमर स्कीम के जरिए मिल रही है। यह एक 7 सीटर गाड़ी है जिसमें कि आपको 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ, इसकी कीमत 15.45 लाख रुपए से 24 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।

इसे भी पढ़ें:- आ रही है नए साल में धूम मचाने Tata Safari Dark edition 2023 कंपनी ने किया फीचर्स में ये बड़ा बदलाव

Tata Altroz

Tata Altroz
Tata Altroz

अगर हम प्रीमियम हैचबैक की बात करें तो टाटा अल्टरोज उसको पूरा करती है टाटा अल्टरोज में आपको डीजल संस्करण में ₹25,000 की छूट दी जा रही है जिसमें कि ₹10,000 का एक्जचेंज डिस्काउंट और ₹15,000 का कंज्यूमर स्कीम के जरिए मिलती है, वही पेट्रोल संस्करण में भी ₹20,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसमें कि ₹10,000 का एक्सचेंज डिस्काउंट और ₹10,000 रुपए का कंजूमर स्कीम के जरिए मिलती है। इसकी कीमत 6.45 लाखों रुपए से 10.40 लाख रुपए एक्स शोरूम है।

इसे भी पढ़ें:- अगर आप मारुति की सीएनजी को नहीं चाहते लेने तो Tata Altroz CNG 2023 है ना, माइलेज में भी जबरदस्त

Tata motors Tiago

Tata Tiago NRG CNG
Tata Tiago NRG CNG

टाटा टियागो पर कंपनी की तरफ से इसके सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर ₹20,000 का डिस्काउंट दे रही है जिसमें कि आपको ₹10,000 का एक्सचेंज डिस्काउंट और ₹10,000 का कंजूमर स्कीम के जरिए डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 5.54 लाख रुपए से 8.05 लाख रुपए एक्स शोरुम पर जाती है। इसमें आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियर बॉक्स मिलता है।

इसे भी पढ़ें:- Tata Tiago EV की डिलिवरी हुई भारत में शुरू, गजब के फीचर्स के साथ एक बार चार्ज करने पर 300 से ज्यादा किलोमीटर की रेंज

Tata motors Tigor

Tigor discount 20,000 and 25,000

टाटा मोटर्स की तरफ से टाटा तिगोर के पेट्रोल और सीएनजी दोनों संस्करणों पर ऑफर दिया जा रहा है। इसके पेट्रोल संस्करण में आपको ₹20,000 का डिस्काउंट मिलता है जिसमें कि आपको ₹10,000 का एक्सचेंज डिस्काउंट और ₹10,000 का कंजूमर स्कीम के जरिए डिस्काउंट मिल रहा है, वही सीएनजी संस्करण में इसमें 25,000 का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके अंदर आपको 15,000 का कंज्यूमर डिस्काउंट और ₹10,000 का एक्सचेंज डिस्काउंट कंपनी दे रही है।

अगर आप डिस्काउंट के बारे में और अधिक विस्तार से जानकारी चाहते हैं तो अपने नजदीकी शोरूम से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें:- लोगों की लगी लंबी कतार जब पता चला Maruti की इन गाड़ी पर ₹45000 रुपया तक की छूट दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:- अगर आप Toyota hyryder hybrid लेने की सोच रहे हैं तो आपको देने होंगे अपने जेब से इतने अधिक पैसे