Punch का अब खेल खत्म आ रही है New Mahindra XUV 100 नई अवतार और नए फीचर्स के साथ

New Mahindra XUV 100: महिंद्रा वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल निर्माता कंपनी है। जिसमें कि महिंद्रा सबसे ज्यादा डी सेगमेंट की गाड़ियां का निर्माण करती है। महिंद्रा भारत में एसयूवी कंपनी के नाम से भी जाने जाती है। महिंद्रा की भारत में एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और महिंद्रा थार जैसी दमदार एसयूवी आती है। इन सभी गाड़ियों का डिमांड भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा भी महिंद्रा के पास सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में xuv300 है जो कि काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

New Mahindra XUV 100

लेकिन अब महिंद्रा मिनी एसयूवी या माइक्रो एसयूवी सेगमेंट पर अपना फोकस करने जा रही है। हालांकि इस सैगमेंट में सबसे पहले महिंद्रा ने ही अपनी एक्सयूवी 100 को लॉन्च किया था, लेकिन कुछ समय पहले इसे भारतीय बाजार से अलविदा कर दिया गया।

लेकिन अब भारत में बढ़ रहे माइक्रो एसयूवी के क्रेज को देखते हुए महिंद्रा अपनी एक्सयूवी 100 को फिर से एक नई लुक और नए डिजाइन भाषा के साथ बेहतर फीचर्स और सुरक्षा के साथ लॉन्च करने के लिए परीक्षण कर रही है। वर्तमान में माइक्रो एसयूवी सैगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री टाटा पंच की होती है, जबकि इसके अलावा भी हुंडई भी इस सैगमेंट में अपनी नई जो की सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ अपनी नई माइक्रो एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम Hyundai Exter  रखा गया है।

ऐसे में महिंद्रा के लिए फिर से अपना दबदबा कायम करना थोड़ा मुश्किल होने वाला है।

इसे भी पढ़ें:- Mahindra XUV700 electric 2024 की होगी लॉन्चिंग महिन्द्रा ने कर ली तैयारी फीचर्स की लंबी लिस्ट, 450km रेंज

इसे भी पढ़ें:- Mahindra Thar waiting period अब करना होगा इतना लंबा इंतज़ार जान ले

New Mahindra XUV 100 मैं नया क्या क्या होने वाला है

परीक्षण खच्चर पर एक बार नजर डालें तो इसे तमिलनाडु के कांचीपुरम मैं महिंद्रा के एसयूवी ट्रैक के पास टेस्टिंग करते हुए देखा गया था। परीक्षण खच्चर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि महिंद्रा अभी भी इस पर काम कर रही है जैसे की हेड लाइट, टेललाइट, आगे और पीछे की लुक शामिल है।

जासूसी छवि में देखी जा रही New Mahindra XUV 100 को प्रोडक्शन के समय एक नई हेड लाइट सेटअप, नई टेल लाइट और नया टर्न इंडिकेटर देखने को मिलेंगे। जबकि गाड़ी के डिजाइन में अभी काफी परिवर्तन देखने को मिलने वाला है।

हालांकि गाड़ी के कुछ कुछ डिजाइन जो कि पूर्ण रूप से छलावरण के हावी होने के बाद भी दिखाई पड़ते हैं उससे यह प्रतीत होता है कि यह xuv300 फेसलिफ्ट से प्रेरित होने वाला है।

New Mahindra XUV 100 old image for reference

New Mahindra XUV 100इंजन स्पेसिफिकेशन

हुड के नीचे इंजन विकल्प में महिंद्रा इसे अपनी पुरानी 1.2 लीटर 3 सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन के साथ संचालित रखेगी जोकि 82 बीएचपी की शक्ति और 115nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन विकल्प केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स साथ आती है, लेकिन हम मुकाबले को देखते हुए ऑटोमेटिक गियर बॉक्स की आशा कर सकते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा ने एक्सयूवी 100 नाम को ट्रेडमार्क करवाया है।

New Mahindra XUV 100 लॉन्च और कीमत

नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी 100 को भारतीय बाजार में 2024 के शुरुआती में या फिर 2023 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि इसकी कीमत भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ₹6 लाख रुपए से 12 लाख रुपए एक्स शोरूम होने की संभावना है।