Royal Enfield का बैंड बजाने लॉन्च हुई Honda CB350 इस दमदार फीचर्स के साथ, इतने कीमत पर 

New Honda CB350 Launch: होंडा सीबी350 रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में लॉन्च हो ही गई। होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने इसे आज 17 नवंबर 2023 को दमदार फीचर्स के साथ और आकर्षक लुक में लॉन्च कर दी है। यह खतरनाक लुक के साथ रॉयल एनफील्ड क्लासिक का सीधा मुकाबला करेगी। होंडा cb350 को भारतीय बाजार में 2 लाख रुपए एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई है। 

New Honda CB350 Features

2023 होंडा CB350 के फीचर्स में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है। इसके साथ आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉइस एसिस्ट नेविगेशन सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके मानक फीचर्स में टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट और समय देखने के लिए घड़ी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं।  

New Honda CB350
New Honda CB350

New Honda CB350 Price

होंडा CB350 को दो वेरिएंट में लॉन्च की गई है जिसमें पहले वेरिएंट की कीमत डीलक्स 1,99,900 रुपए और इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत डीलक्स प्रो 2,17,800 रुपए एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई है। होंडा CB350 में 348.36 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जिसे पांच स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।  

New Honda CB350 Design

होंडा CB350 के डिजाइन को देखकर पता चलता है कि होंडा ने ऐसी सीधा रॉयल एनफील्ड बुलेट को टारगेट किया है। इसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसके दोनों तरफ प्रोपर मेटल फेंडर और बिना फैंसी स्टीकर के प्लेन-जेन कलर थीम को पेश किया है। इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए इसमें क्रोम एग्जॉस्ट, ज्यादा प्रीमियम सीट कवर के साथ स्प्लिट सीट, टैंक ग्रिप और फॉर्क पर मेटल कवर जैसे स्टाइलिंग तत्वों का इस्तेमाल किया गया है।  

New Honda CB350
New Honda CB350

New Honda CB350 Engine

होंडा CB350 के इंजन की बात करें तो इसमें होंडा एच-नेच 350 के समान इंजन को देखने को मिलता है। यह 349 सीसी काउंटरबैलेंस्ड एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है। जो 5,500 आरपीएम पर 21.7bhp की पावर और 3,000 आरपीएम पर 29.4nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें राइडिंग को आसान बनाने के लिए असिस्ट क्लच का लाभ दिया गया है।  

New Honda CB350 Suspension and brakes

होंडा CB350 के हार्डवेयर और सस्पेंशन के कार्यों को करने के लिए इसमें आगे की तरफ टेलिस्कॉपिक फॉर्क और पीछे की तरफ दबावयुक्त नाइट्रोजन-चार्ज रियर सस्पेंशन के द्वारा इस गाड़ी को नियंत्रित किया गया है। और इसके ब्रेकिंग के कार्य को करने के लिए दोनों पहियों पर 240mm डिस्क ब्रेक को जोड़ा गया है। और इसके सुरक्षा सुविधा में आपको डुएल चैनल ABS, एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुरक्षा सुविधा मिलती है। होंडा CB350 में दोनों पहियों पर 18 इंच के एलॉय व्हील लगे हुए हैं।  

New Honda CB350
New Honda CB350

New Honda CB350 Booking

होंडा CB350 को अगर आप खरीदने को इच्छुक है। तो इसकी बुकिंग होंडा के आधिकारिक वेबसाइट या फिर होंडा के डीलरशिप पर जाकर करा सकते हैं। इसकी बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। 

New Honda CB350 Rival 

होंडा CB350 का मुकाबला भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से होता है।  

Also Read This:- Bajaj Pulsar 150 खरीदने का आया सही समय, सस्ती किस्त के साथ ले जाए घर 

Also Read This:- TVS Apache RTR 160 का नया लुक हुआ लॉन्च, फीचर्स मैं भी परिवर्तन, अब KTM का खैर नहीं, यह रही फीचर्स डिटेल  

Also Read This:- Royal Enfield Hunter 350 के कातिल लुक और झन्नाटेदार फीचर्स के साथ ले जाए घर, बस इतनी कीमत पर