New Hero Splendor Xtec 2023 हुई लॉन्च अब और अधीक माइलेज के साथ नई फीचर्स

Hero Motor cop ने भारतीय बाजार में अपनी New Hero Splendor Xtec 2023 को लॉन्च कर दिया है, हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार की सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी है जिसमें की सबसे अधिक बिक्री इनकी हीरो स्प्लेंडर की ही होती है। जिसका मुख्य कारण है इसका रिलायबल और कम कीमत में उपलब्ध होना, पर यही कारण है है कि आज शहर हो या गांव हर स्थान पर हीरो स्प्लेंडर देखने को मिल जाएगा।

इसी क्रेज को देखते हुए हीरो मोटर को अपने का New Hero Splendor Xtec 2023 संस्करण को लॉन्च कर दिया है जिसमें की कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ पेश किया गया है।

New Hero Splendor Xtec 2023

New Hero Splendor Xtec 2023
New Hero Splendor Xtec 2023

नई जनरेशन स्प्लेंडर प्लस Xtec को केवल एक वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है, इसके साथ आपको चुनने के लिए चार रंग विकल्प मिलते हैं जिसमें कि स्पार्कलिंग बेटा ब्लू, कैनवस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और टॉरनेडो ग्रे शामिल है। बाइक में नए बदलाव के तौर पर बस कुछ स्टिकर बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसके फीचर्स में भी कुछ परिवर्तन किए हैं। डिजाइन के मामले में यह आज भी सामने की ओर हैलोजन हेडलैंप्स के साथ और एलईडी डीआरएल के साथ संचालित की जाती है।

New Hero Splendor Xtec 2023 इंजन स्पेसिफिकेशन

बाइक को पावर देने के लिए 100 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ संचालित किया जाता है जो की 8000 आरपीएम पर 8 बीएचपी की शक्ति और 6000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का पिक टॉक जनरेट करता है। कंपनी इस इंजन को चार स्पीड गियर बॉक्स के साथ संचालित करती है। इसके साथ ही कंपनी दावा करती है यह इंजन 60kmpl से अधिक का माइलेज प्रदान करता है। बाइक में 9.8 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है।

इसके साथ इस अपडेट में खास तौर पर इसके इंजन को अब भारत सरकार की नई OBD 2 के लिए संचालित किया गया है जिस कारण से यह पुराने संस्करण की तुलना में अधिक परफॉर्मेंस और माइलेज देने वाला है।

New Hero Splendor Xtec 2023 फीचर्स और कीमत

गाड़ी में फीचर्स के तौर पर पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है इसके बारे में कंपनी दावा करती है कि यह इस सेगमेंट में पहले डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ बाइक है। इसके साथ ही इसे अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ भी संचालित किया जाता है जिसकी सहायता से आप अपने कॉल अलर्ट और एसएमएस अलर्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां को भी ड्राइविंग करते समय अपने बाइक के स्क्रीन पर देख सकते हो।

ये भी पढ़ें:- अब 4400 की कीमत पर स्पोर्ट्स बाईक के मजे, घर ले जाए TVS की ये बाईक मिलते हैं जबर्दस्त पावर और सुविधा

इसके अलावा डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और फ्यूल अलर्ट, स्पीड अलर्ट, गियर इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट जैसी खूबियां मिलती है। हार्डवेयर विकल्प में बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।

ये भी पढ़ें:- New TVS Raider ने कर दिया सबका पत्ता साफ, इस फीचर्स के पीछे दीवाने हुइ लोग

नई जेनरेशन हीरो स्प्लेंडर एक्सटेक प्लस 2023 की कीमत भारतीय बाजार में 93 हजार से शुरू हैं।

ये भी पढ़ें:- हीरा ने किया धमाका लॉन्च करने जा रही है स्पोर्ट्स बाईक Hero Karizma XMR 210, मिलेंगे कमाल के फीचर्स और जबर्दस्त पॉवर

ये भी पढ़ें:- New Hero Glamour 125 2023 हुई लॉन्च नई फीचर्स के साथ यह मचा रही है धमाल, 65 का माइलेज