New Gen Hyundai Kona 2023 अनावरण 4 वेरिएंट में पेश

कुछ खास बातें

  • New Gen Hyundai Kona 2023 से पर्दा उठा दिया गया हैं
  • इसे अपडेटेड संस्करण को 4 वैरिएंट में पेश किया गया है
  • यह अपनी पुराने संस्करण की तुलना में ज्यादा लंबी और बड़ा हैं

Hyundai ने अपनी New Gen Hyundai Kona 2023 EV से पर्दा उठा दिया हैं। यह अपने वर्तमान संस्करण की तुलना में ज्यादा बड़ी ओर सुविधाजनक होने वाली है। इसे 4 नए वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें all-electric, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक, इंटर्नल कंब्यूशन इंजन और स्पोर्ट एन लाइन मिलता हैं।

New Gen Hyundai Kona 2023 Dimension

इसका आयत वर्तमान मॉडल की तुलना में ज्यादा है, यह बोल्डर स्टाइल के साथ एक शहरी एसयूवी होने वाली है। नया मॉडल वर्तमान मॉडल से 150mm ज्यादा लंबा और 25mm ज्यादा चौड़ा हैं। असल में इसके व्हीलबेस को 60mm तक बढ़ाया गया हैं। इसके आयत की बढ़ोतरी के कारण अब इसमें अधिक जगह मिलता हैं।

New Gen Hyundai Kona 2023 पहले इलेक्ट्रिक में

Kona 2023 सबसे पहले इलेक्ट्रिक संस्करण में बिक्री के लिए पेश की जायेगी। इसके बाद इसे पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड इंजन और एन लाइन में पेश किया जायेगा। आर्किटेक्चर समान होने के बाद भी EV, ICE/HEV ओर SPORTY N LINE मॉडल्स की डिजाइन में बदलाव हैं। नया kona बिल्कुल नए फ्रंट सेक्शन के साथ आता हैं, जिसमें एक स्ट्रेच्ड सेमलेस होराइजन लैंप है। यह Hyundai की पहली मॉडल होने वाली है जिसमें की पिक्सलेटेड सीमलेस होराइजन लैंप को जोड़ा गया हैं जो की इलेक्ट्रिक रूप में हैं।

New Gen Hyundai Kona 2023 डिजाइन

इसके डिजाइन में पिक्सलेटेड लाइटिंग डिजाइन के साथ एक नया डिजाइन का अलॉय व्हील 19 इंच का मिलता हैं, पिक्सेल से प्रेरित ग्राफिक्स के साथ शट ऑफ एयर इनलेट ICE वेरिएंट में एक नई फॉक्स स्किड प्लेट , ब्लोड ऑफ त्रिकोणीय एयर इनलेट के साथ बोल्ड बंपर सामने की ओर, प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग आदि मिलता हैं। प्रदर्शन आधारित एन लाइन वेरिएंट सीमाओं को ओर भी आगे बढ़ाता हैं

वहीं एन लाइन में ब्लैक साइड मिरर्स और रूफ, विंग टाइप स्पॉइलर, ज्यादा एग्रेसिव फ्रंट और रियर डिजाइन के साथ विंग शेप्ड बंपर मिलता है जो की इसके निचले रुख के लिए हैं इसमें और भी यूनिक 19 इंच एलॉय व्हील, ट्विन मफलर और सिल्वर स्किड स्किट हैं।

इसे भी पढ़ें:- Hyundai new mini-SUV 2023 आने वाली है, क्या tata punch को मात दे पायेगी

Hyundai Kona 2023 अंदर की ओर

interrior image

इसके कैबिन में फ्लोटिंग होराइजेंटल सी पैड के साथ स्पोर्टी लेआउट मिलता हैं। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम्स और ड्राइवर डिसप्ले के लिए 12.3 इंच के ड्यूल वाइड डिसप्ले के साथ आता है। कॉलम टाइप शिफ्ट बाय वायर सेंटर कंसोल से स्टेयरिंग व्हील के पीछे दिया गया है। इसके दूसरी पंक्ति में पैसेंजर को एक अच्छी सीटिंग स्पेस और सिंगल पैन सनरूफ मिलता हैं।

इसे भी पढ़ें:- New Hyundai ioniq 5 launch होने जा रही है कल जानें फीचर्स, रेंज, सुरक्षा

New Gen Hyundai Kona 2023 Powertrain

इसमें 1.6L 4 सिलिंडर हाइब्रिड इंजन 141bhp का संयुक्त पावर आउटपुट और 264एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Kona 2023 में 64.8kwh का बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है जो की 204PS उत्पन्न करता हैं। इसे एक बार फूल चार्ज करने पर 407km की रेंज मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:- Hyundai की My Hyundai app लॉन्च ये होने वाली है सारी फीचर्स जानें ले