न्यू BMW X1 भारत में लॉन्च। मजेदार फीचर्स और सुविधा से लेश। डिजाइन देख रोक नहीं पाएंगे अपने आप को

BMW X1 और iX1 एसयूवी के दोनों मॉडलों का आधिकारिक तौर पर पिछले साल की शुरुआत में वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की घोषणा किया गया था। जिसको आज यानि 28 जनवरी 2023 को बेंगलुरु मे चल रहे जॉय टाउन फेस्ट के तीसरे संस्करण में बीएमडब्ल्यू के ऑल-न्यू, थर्ड-जेनरेशन BMW X1 एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। लेकिन इसमें ऑल-व्हील ड्राइव नहीं है

BMW X1

BMW X1 डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो नया BMW X1 मे फ्रंट और रियर बंपर आकर्षक एलइडी, हेडलैंप नए एलइडी डीआरएल के साथ एक  बड़ा 18 इंच की अलॉय व्हील देखने को मिलता है। वही सामने की और थोड़ा बड़ा किडनी ग्रिल के साथ में एलइडी टेल लाइट, बम्पर को ब्रश्ड सिल्वर आवेषण के साथ अधिक कोणीय क्रीज और सिल्वर इन्सर्ट के साथ एक स्कल्प्टेड रियर बम्पर मिलती है। अंदर की ओर एक कर्व्ड डिस्प्ले जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगी।

BMW X1 फीचर्स

BMW X1 डिजाइन

BMW X1 और  की फीचर्स को देखे तो इसमे आपको एक पूरी तरह से नया केबिन मिलता है, जिसमें डैशबोर्ड पर घुमावदार डिस्प्ले ऑफर किया गया है। जिसमे 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.70-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 12-स्पीकर हारमोन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, कनेक्टेड कार तकनीक, ADAS सुविधाएँ के साथ मिलता है इसके साथ ही इसमे एक सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग आर्मरेस्ट और वर्टिकली स्टैक्ड वायरलेस चार्जिंग पैड ऑफर किया गया है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि नया एक्स1 पीछे की सीट पर रहने वालों के लिए अधिक जगह प्रदान करता है और 500 लीटर के बड़े बूट का जगह है।

BMW X1इंजन

BMW X1 फीचर्स

इसके इंजन विकल्प पर नजर डाले तो इसमें नई BMW X1 भारत में एक पेट्रोल (sDrive 18i) और एक डीजल (sDrive 18d) इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध है। जिसमें 1.5 लीटर तीन सिलेंडर टर्बो पैट्रोल इंजन का ऑफर दिया गया है। जोकि 136bhp  और 230Nm  का टार्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसमे एक 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन भी मिलता है। जो 150bhp और 360Nm का टार्क उत्पन्न करता है। जिसमे दोनों इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑफर किया गया है यह ऑल-व्हील ड्राइव मे उपलव्ध नहीं है इसमे केवल आगे के पहियों को पावर मिलती है।

बीएमडब्ल्यू X1

बीएमडब्ल्यू का दावा है कि पेट्रोल वर्जन 9.2 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि डीजल 8.9 सेकेंड में ऐसा कर सकता है। साथ ही उनका यह भी दावा है कि पेट्रोल 15.03kpl की ईंधन दक्षता देता है, बाद में 19.23kpl की वापसी करता है।

कीमत

BMW शुरुआती कीमत पेट्रोल संस्करण के लिए 45.95 लाख रुपये से शुरू होकर डीजल के लिए 47.90 लाख रुपये तक रखा गया है। ग्राहकों के लिए नए X1 की बुकिंग 50,000 रुपये की टोकन राशि के लिए डीलर स्तर पर खुली है।

इसे भी पढ़ें:- Tata Motors की बड़ी ऐलान 1 फरवरी से महंगे हो जाएंगे टाटा की ये यात्री वाहने।

इसे भी पढ़ें:- Maruti Alto K10 xtra edition जल्द ही भारतीय बाजार में नए अवतार में हो रही है लॉन्च प्रीमियम फीचर्स के साथ