New BMW M340i 2023 भारत में 69.20 लाख की कीमत के साथ लॉन्च

कुछ खास बातें

  • BMW M340i 2023 पुरानी वाली की तुलना में कई ज्यादा आक्रामक और शार्प लगता हैं।
  • अपडेट में इसके केबिन को नया कवर्ड सेटअप मिलता हैं ओर कई बदलाव हैं
  • साथ इसके इंजन में भी बदलाव किया गया है अब 3.0L माइल्ड हाइब्रिड के साथ पेश

BMW India ने भारत में अपनी BMW M340i 2023 facelift को लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 69.20 लाख रुपए हैं। यह BMW 3 series का अपडेटेड संस्करण है जिसमें कई डिजाइन स्टाइलिंग में बदलाव ओर तकनीकी और आराम में परिवर्तन किया गया हैं। इसके केबिन को अंदर से संशोधित किया गया है अब इसमें इंफोर्टेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट को जोड़ने के लिए एक ही कवर्ड लेआउट का उपयोग किया गया हैं।।

अगर इसके अलावा और बदलाव की बात करें तो इंजन में भी छोटा सा बदलाव हैं।

BMW M340i 2023 Design

BMW M340i 2023
BMW M340i 2023

डिजाइन में यह पहले मॉडल से काफी अधिक मोस्कुलर ओर आकर्षक साथ में आक्रामक लगता है। इसमें किडनी ग्रिल में क्रोम फ्रेम और मेश डिजाइन के साथ ग्लास ब्लैक इंटीरियर मिलता है। ग्रिल के दोनों ओर स्लिक हैडलाइटस है जो की तेज एलईडी डे टाइम रनिंग हैं। ये हैडलाइट के रंग को बदला जा सकता है। फ्रंट बंपर अब काफी स्पोर्टी और एंगुलर दिखता है जिसमें ज्यादा बड़े एयर इंडेक्स दिया गया है। पीछे की ओर टेल लाइट्स जो की पीछले मॉडल से समान दिखाई पड़ता है, लेकिन बंपर में एक मीनर डिफ्यूजर  ओर वार्टिकल रिफलेक्टर के साथ एक बड़ा चमकदार काला क्षेत्र मिलता है।

BMW M340i 2023 Features

फीचर्स में यह अपने पुराने संस्करण से काफी अपडेट है, इसमें 12.3इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम्स के साथ BMW i4 से लिया गया आईड्राइव 8 कवर्ड डिस्प्ले मिलता है । डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से को नई स्क्रीन को एकीकृत करने के लिए संशोधित किया गया है और इसमें स्मिलर एयर कोन वेंट्स है, जबकि निचला खंड और केंद्रीय कंसोल में कोई परिवर्तन नहीं हैं।

BMW M340i 2023 Powertrain

हुड के नीचे इसमें माइल्ड हाइब्रिड का इंजन मिलता है जो की 11bhp का बूस्ट देता है। इसमें 3.0L इनलाइन 6 सिलिंडर इंजन मिलता है जो की 396bhp और 500nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह मात्र 4.4sec में 0 से 100km की रफ्तार को पकड़ लेती हैं। इसका टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250kmpl की रफ्तार हैं।

BMW M340i 2023 Rivals

इसका सीधा मुकाबला Audi S5 Sportback से है। इसके अलावा बात करें तो BMW i4 आती है जो की इस से 70,000 रुपए अधिक महंगी है।     

इसे भी पढ़ें:- New BMW XM भारत में हुई लॉन्च कीमत 2.60 करोड़ रुपए सभी जानकारी

इसे भी पढ़ें:- BMW XM Launched india 2.60cr in images all details