MG Comet EV Gamer edition हुई लॉन्च नए अवतार में किया गया इतना बड़ा बदलाव, सभी जानकारी

MG Comet EV Gamer edition हुई लॉन्च नए अवतार में किया गया इतना बड़ा बदलाव, सभी जानकारी आई सामने। एमजी मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती और छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ी एमजी कॉमेट का एक नया संस्करण लॉन्च कर दिया है जिसे की खासकर गेमिंग कम्युनिटी के लिए तैयार किया गया है। इसे कई बेहतरीन कॉस्मेटिक बदलाव के साथ पेश किया गया है।

एमजी कॉमेट इलैक्ट्रिक की कीमत भारतीय बाजार में 7.98 लाख रुपए शुरू होती है, एमजी कमेंट गेमर एडिशन के लिए आपको 64,999 रुपए अधिक खर्च करने होंगे। गेमर एडिशन का फंकी और एक्सक्लूसिव लुक आपको काफी पसंद आने वाला है।

MG Comet EV Gamer edition
MG Comet EV Gamer edition

MG Comet EV Gamer edition डिजाइन

COMET गेमर एडिशन को बाहर की तरफ खास तौर पर कॉस्मेटिक बदलाव के साथ देखा जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए कई स्थानों पर नया फिनिश के साथ डार्क क्रोम और इल्यूमिनेटेड मेटल का प्रयोग किया गया है। आकर्षक लुक देने के लिए इसके कई हिस्सों में पुनः प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक का प्रयोग किया गया है। पर्यावरण के लिए खास ध्यान रखते हुए इसमें नियॉन एक्सेस्ट और इल्यूमिनेटेड स्टीकर का प्रयोग किया गया है जो की इसकी उपस्थिति को खास बनाती है।

MG Comet EV Gamer edition इंटीरियर और फीचर्स, वेरिएंट

अंदर की तरफ केबिन में भी बदलाव किए गए हैं जहां पर अब नॉर्मल स्टेरिंग व्हील के स्थान पर कस्टम गेमिंग स्टीयरिंग व्हील का प्रयोग किया गया है, क्योंकि यह गेमर से प्रेरित है इसलिए ऐसा किया गया है। इसके अलावा भी इसके केबिन में नियॉन तत्व का प्रयोग किया गया है। जो इसेके केबिन को और आकर्षित बनती है।

MG Comet EV Gamer edition
MG Comet EV Gamer edition

खास बात यह है कि इसे भारतीय गेमिंग और ई स्प्रोट्स के प्लेयर के द्वारा तैयार किया गया है। यह और कोई नहीं PUBG मोबाइल के बहुत बड़े youtuber और गेमर है जिन्हें MOTAL के नाम से जाना जाता है, जबकि इनका नाम असल जिंदगी में नमन मथुर है। इन्होंने ही इसे डिजाइन किया है।

नॉर्मल एमजी कॉमेट इवी को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है जिसमें Pace , Play और Plush शामिल है। कंपनी गेमर एडिशन को इन तीनों वेरिएंट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

MG Comet EV Gamer edition बैटरी और चार्जिंग

एमजी कॉमेडी का गेमर एडीशन नॉर्मल संस्करण के समान ही रहने वाली है जैसे की 17.3 किलो वाट बैटरी पैक के साथ संचालित किया जाने वाला है जो की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 41 बीएचपी की शक्ति और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करती हैं। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर की रेंज प्रदान करने का दावा करती है।

इसे चार्ज करने के लिए 3.3 किलोवाट चार्जर का उपयोग किया जाता है जो की जीरो से 100% चार्ज करने के लिए 7 घंटे का समय लेती है, जबकि 10% से 80% चार्ज करने के लिए 5 घंटे का समय लेती है।

ये भी पढ़ें:- 2023 Tata Tiago CNG और Tigor CNG हुई नई तकनीकि के साथ लॉन्च, बड़ गई सीएनजी और और बूट जगह

ये भी पढ़ें:- Tata Nexon EV Facelift 2023 होगी लॉन्च होगें नए बदलाव, नई रेंज, फीचर्स और कीमत