Mahindra XUV700 electric 2024 की होगी लॉन्चिंग महिन्द्रा ने कर ली तैयारी फीचर्स की लंबी लिस्ट, 450km रेंज

Mahindra XUV700 electric 2024: महिंद्रा XUV 700 भारत की अभी वर्तमान में सबसे ज्यादा बिक्री पर रहने वाली एसयूवी है। XUV700 की प्रतीक्षा अवधि बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। यह भारत की सबसे ज्यादा पसंदीदा एसयूवी में से एक है। और इसी लोकप्रियता को महिंद्रा अब Mahindra XUV700 electric 2024 पेश करने के लिए तैयारी कर रही है।

घरेलू का निर्माता कंपनी महिंद्रा ने XUV700 का इलेक्ट्रिक संस्करण 2024 के अंत तक भारत में पेश करने की पुष्टि की थी, और हाल ही में आई इसकी जासूसी छवि यह साबित करता है कि आने वाले कुछ दिनों में हमें XUV700 का इलेक्ट्रिक संस्करण मिलने वाला है।

Mahindra XUV700 electric 2024 first image from google

हालांकि महिंद्रा XUV700 electric संस्करण पिछले साल यूके में एक कार्यक्रम के दौरान अनावरण किया था जिसका नाम Mahindra XUVe.8 रखा गया था। यह महिंद्रा एक्सयूवी 700 पर आधारित का इलेक्ट्रिक संस्करण था। इसके अलावा भी महिंद्रा ने और 4 गाड़ियों की पेशकश यूके में की थी।

भारतीय बाजार के लिए भी महिंद्रा इन गाड़ियों की जल्द ही पेशकश करने की तैयारी में लगी हुई है।

हालांकि इसका प्रतिद्वंदी टाटा सफारी भी अपने इलेक्ट्रिक संस्करण पर काम कर रही है।

Mahindra XUV700 electric 2024 बैटरी, चार्जिंग, रेंज और प्लेटफार्म

आने वाला XUV700 इलेक्ट्रिक INGLO प्लेटफार्म पर आधारित होने वाला है जिस पर की महिंद्रा की अधिकांश गाड़ियां आधारित है खास तौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ी। ऐसा माना जाता है कि सेल टू पैक तकनीकी के साथ एक सामान्य बैटरी बैक डिजाइन के साथ यह पेश किया जाने वाला है।

Mahindra XUV700 electric 2024 INGLO platform

INGLO प्लेटफार्म पर आधारित महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज 60 से 80kwh की होती है और 175kw के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है जो कि बैटरी को केवल 30 मिनट से कम समय में 80% तक चार्ज कर देती है। कार निर्माता कंपनी का दावा है कि 80Kwh की बैटरी पैक के साथ महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक 435 किलोमीटर से 450 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करने वाली है।

Mahindra XUV700 electric 2024 डिजाइन और डायमेंशन

डिजाइन की बात करें तो इसमें भी काफी बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलने वाले हैं जैसे कि इसमें आगे की ओर क्लोज फ्रेंड ग्रील, बंपर पर नए डिज़ाइन के साथ एलईडी हेडलैंप, जबकि बंपर के नीचे की ओर नई फोगलाइट के साथ एक नई आकार की एलईडी डीआरएल पेश कश। बोनट काफी तीखी और कोनिया लुक के साथ होगी जब की इसका पिछला भाग अपने पेट्रोल और डीजल संचालित संस्करणों के सामान रहने वाला है। इसका साइड प्रोफाईल में भी इलेक्ट्रिक की बीचिंग के अलावा अन्य कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।

हालांकि महिंद्रा XUV700 इलेक्ट्रिक अपने ICE संचालित समकक्ष की तुलना में ज्यादा बड़ी, चौड़ी और लंबी होने वाली है। महिंद्रा XUV700 इलेक्ट्रिक की लंबाई 4740 एमएम, चौड़ाई 1900 एमएम, ऊंचाई 1760 एमएम और व्हीलबेस 2762 एमएम का होने वाला है। XUV700 इलेक्ट्रिक संस्करण ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा टॉप मॉडल में जारी रखने की उम्मीद है।

Mahindra XUV700 electric 2024 फीचर्स

इसके अलावा फीचर्स में भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं जैसे कि इसमें मिलने वाली बड़ी टचस्क्रीन के स्थान पर उस से भी ज्यादा बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर पेश किया जा सकता है, जो कि इसे फ्यूचरिस्टिक लुक प्रदान करेगा अंदर की तरफ से।

इसके अलावा भी गियर लीवर के स्थान पर अब गियर नॉब होने वाला है। अन्य सुविधाओं में ADAS तकनीकी, 360 डिग्री कैमरा, आगे की और हवादार सीटें, एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधा जारी रहेगी।

Mahindra XUV700 electric 2024 क़ीमत और लॉन्चिंग

इसकी कीमत भारतीय बाजार में अपने ICE मॉडल की तुलना में अधिक होगी, और इसे 2024 में किसी समय लॉन्च किया जा सकता हैं।