Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2024 में हुई लॉन्च, अब पेट्रोल की चिंता खत्म

Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2024: महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड भारतीय बाजार में चल रही भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल तकनीकी से लैस महिंद्रा xuv300 को अनावरण कर दिया है। महिंद्रा ने इसके साथ ही अपनी एक बेहतरीन ऑफ रोडिंग पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक BE Rall–E इलेक्ट्रिक XUV को भी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में अनावरण किया है। महिंद्रा xuv300 फ्लेक्स फ्यूल वर्तमान मॉडल के समान ही है।

वर्तमान में भारतीय बाजार के अंदर बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण कंपनी अब सीएनजी इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों की तरफ अपना रुख कर रही है। पर कहीं ना कहीं यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद और पर्यावरण के लिए भी ज्यादा सुरक्षित है। हालांकि वर्तमान में इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी ज्यादा महंगी है, और सीएनजी गाड़ियों में पावर की कमी होती है, और इसी को पूरा करने के लिए बड़े-बड़े वैज्ञानिक फ्लेक्स फ्यूल ईंधन का निर्माण कर रहे हैं, जो की आने वाले कुछ समय में भारतीय बाजार में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाने वाला है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2024

Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo
Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo

XUV300 फ्लेक्स फ्यूल को w6 वेरिएंट पर आधारित कर तैयार किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई डिज़ाइन परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है। ‌ हालांकि साइड प्रोफाइल में हमें फ्लेक्स फ्यूल का ग्राफिक्स और हरे रंग की ग्राफिक्स दोनों तरफ देखने को मिलता है, जो कि इसे फ्लेक्स फ्यूल एसयूवी के रूप में उजागर करती है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Engine

अनावरण की गई XUV300 फ्लेक्स फ्यूल में 1.2 लीटर इनलाइन तीन सिलेंडर टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया है, जो की मैनुअल गियरबॉक्स के साथ संचालित है। यह इंजन विकल्प 109 बीएचपी और 200 एनएम का पिक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन विकल्प का सबसे बड़ी बात इसे फ्लेक्स फ्यूल के साथ संगत होना है।

टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन को भारत सरकार की नई bs6 फेस 2 के तहत संचालित किया गया है, और अब यह E85 के तहत भी संचालित किया गया है, जिसमें कि यह 85% प्रतिशत तक एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर पूर्ण रूप से चलने के लिए तैयार है। वर्तमान में भारतीय बाजार के अंदर (E20) 20% एथेनॉल मिश्रित ईंधन का प्रयोग किया जाता है।

What is ethanol-blended fuel? ( इथेनॉल मिश्रित ईंधन क्या होता है )

फ्लेक्स फ्यूल ईंधन एक ऐसा विकल्प है जो कि आपकी कार को आसानी से चला सकती है। इसमें पेट्रोल और एथेनॉल या फिर मेथेनॉल को मिलाकर फ्लेक्स फ्यूल ईंधन का निर्माण किया जाता है। इसके अलावा इस ईंधन विकल्प को अल्कोहल ईंधन विकल्प कहा जाता है, क्योंकि इसका निर्माण गन्ना, मक्का जैसे कई उत्पादों से किया जाता है। यह हमारे किसानों के लिए भी एक वरदान और हमारे देश की बढ़ोतरी में भी योगदान देते वाली हैं।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Features and Safety

अनावरण किया गया मॉडल टॉप मॉडल के आसपास था, जिस कारण से उम्मीद किया जा रहा है कि इसमें कई बेहतरीन सुविधाएं और तकनीकी मिलने वाली है। यह अपनी वर्तमान की सभी सुविधाओं को आगे भी संचालित रखने वाली है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo
Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo

Mahindra XUV300 Flex Fuel Launch Date in India

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीद किया जा रहा है कि महिंद्र एक्सयूवी 300 फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप को भारतीय बाजार में 2025 तक पेश किया जाएगा। ‌जबकि इसकी डिलीवरी 2025 का अंत तक शुरू किए जाने की संभावना है।

Flex Fuel On Road price in India

फ्लेक्स फ्यूल तकनीकी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की तुलना में काफी ज्यादा सस्ती होने वाली है। जहां पर औसतन पेट्रोल और डीजल की कीमत ₹100 के आसपास होती है, वहीं पर एथेनॉल मिश्रित फ्लेक्स फ्यूल ईंधन की कीमत करीबन 60 रुपए से 70 प्रति लीटर होने वाली है। यह ईंधन आपकी बचत के साथ 35% कम कार्बन मोनोऑक्साइड जनरेट करने वाली है।

Mahindra XUV300 facelift
Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 Flex Fuel Price in India

महिंद्र एक्सयूवी 300 की कीमत भारतीय बाजार में 9.19 लाख रुपए ऑन रोड के साथ शुरू होती है। जबकि आगामी XUV300 फ्लेक्स फ्यूल की कीमत इस कीमत से प्रीमियम होने वाली है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

उम्मीद किया जा रहा है कि आने वाले समय में इसके बारे में और अधिक जानकारी सामने आएगी।

source

ये भी पढ़ें:- Flex Fuel पर चलने वाली पहली कार Maruti Wagon R होने जा रही है लॉन्च, गरीबों का मसीहा साबित होगी।

ये भी पढ़ें:- Hyundai Nexo flex fuel ने किया आटो एक्सपो 2023 में एंट्री 887 किलोमीटर की रेंज

ये भी पढ़ें:- Mahindra new electric SUVs, 5 इलेक्ट्रिक  एसयूवी का अनावरण