Mahindra Scorpio N की कीमतों में हुई भयंकर बढ़ोतरी अब जेब से देने होंगे इतने पैसे

कुछ खास बातें

  • Mahindra Scorpio N की कीमतों में जनवरी 2023 से की गई बढ़ोतरी
  • Mahindra Scorpio N को जुलाई 2022 में लॉन्च किया गया था
  • इसे 11.99 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर पेश की गई थीं, यह केवल 25,000 ग्राहकों के लिए था

महिंद्रा ने अपनी भारत में अभी वर्तमान की सबसे लोकप्रिय एसयूवी scorpio n की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी पेट्रोल में ₹75000 रुपए और डीजल में ₹1,00,000 लाख रुपए तक की है। इसे जुलाई 2022 में लॉन्च किया गया था और इसका पहले 25000 ग्राहकों के लिए कीमत 11.99 लाख रुपए का था जो कि उसके बाद फिर बढ़ा दिया गया। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन का हाल ही में नया 5 वैरीअंट को जोड़ा है और अब इसे खुल 30 वेरिएंट में पेश किया जाता है।

महिंद्रा भी अन्य कार निर्माता कंपनी की तरह सेमीकंडक्टर की आपूर्ति का सामना कर रही है जिसके कारण से इनकी डिलीवरी में लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कीमतों में बढ़ोतरी का एकमात्र कारण सेमीकंडक्टर की कमी है।

Mahindra Scorpio N नया कीमत डीजल में

महिंद्रा के डीजल संस्करण की कीमतों में बढ़ोतरी₹1,00,000 लाख की अधिकतम हुई है। जहां पर इसकी पुराने कीमत 12.49 लाख से 23.90 लाख रुपए थी अब इसकी नई कीमत 13.24 लाख रुपए से 24.05 लाख है। कीमतों में बढ़ोतरी सबसे अधिक Z8 एमटी 4WD 7 सीटर में की गई है जिसकी पुरानी कीमत 19.94 लाख रुपए थी लेकिन अब नई कीमत 20.95 लाख रुपए है इसमें बढ़ोतरी 1,01,000 रुपए की हुई है। वही डीजल संस्करण में सबसे कम बढ़ोतरी इसका टॉप मॉडल Z8L एमटी 4WD 7 सीटर में की गई है जो कि केवल 15,000 रुपए की है। नीचे डीजल संस्करण की सभी नई और पुरानी कीमतों के बारे में लिस्ट दी गई है।

Mahindra Scorpio N पेट्रोल संस्करण की नई कीमत

स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल संस्करण में कीमतों की बढ़ोतरी सबसे अधिक 5 वैरीअंट में की गई है जिसमें कि ₹75000 की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। वही इसकी पेट्रोल संस्करण में सबसे कम कीमतों की बढ़ोतरी इसके टॉप मॉडल Z8L AT 6 सीटर में मात्र ₹15000 की हो गई है। नीचे इसके पेट्रोल वैरीअंट कि सभी नई और पुरानी कीमत है की लिस्ट दी गई है।

Mahindra Scorpio N इंजन विकल्प

इसमें आपको दो इंजन विकल्प मिल जाता है एक 2.2 लीटर डीजल यूनिट के साथ जो कि 132 बीएचपी और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा चुने गए वेरिएंट के आधार पर 400mm तक जा सकती है। वही इसमें दूसरा 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन आता है जोकि 203 बीएचपी और 380mm का टॉर्क जनरेट करती है। आपको दोनों इंजनों में 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मानक रूप से मिलता है इसके अलावा इसमें 6-speed ऑटोमेटिक गियर बॉक्स भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें:- New Mahindra Scorpio N को मिला 5 नया वेरिएंट ये होने वाली है नई वैरिएंट की कीमत

इसे भी पढ़ें:- Mahindra ने साल 2022 में बनाया नया रिकार्ड बेच डाली इतनी गाडियों XUV 700, Scorpio N, Thar

इसे भी पढ़ें:- Mahindra Scorpio N safety Rating 5 Star किया स्कोर जलवा कायम है