Hyundai aura facelift 2023 जल्द ही धूम मचाने को तैयार कंपनी ने इस खास राशि के साथ शुरू की बुकिंग

कुछ खास बातें

  • Hyundai aura facelift 2023 जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार
  • इसकी बुकिंग अधिकारी तौर पर शुरू कर दी गई है
  • इसमें आगे की ओर कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ किया जाएगा पेश
  • मिलेगा 1.2L पेट्रोल और सीएनजी इंजन का विकल्प

हुंडई ने भारत में अपनी नई पीढ़ी की Hyundai aura facelift 2023 का अनावरण कर दिया है। इसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था और तब से यह इसका पहला अपडेट होने जा रहा है। इस अपडेट में सुविधाओं, पावरट्रेन और तकनिकी मैं बदलाव किया गया है। आप 2023 aura की बुकिंग अधिकारिक तौर पर इसके वेबसाइट पर या फिर अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ₹11000 की टोकन राशि के साथ कर सकते हैं। इसे 2023 ऑटो एक्सपो मैं लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमतों का भी खुलासा किया जाएगा।

पीछे की ओर

Hyundai aura facelift 2023 बाहर की और बदलाव

बाहरी बदलाव aura 2023

अगर हम 2023 aura के बाहरी बदलाव की बात करें तो इसका लुक बहुत हद तक एंग्री लगता है। इसमें नया ग्रिल, बंपर और एलइडी डीआरएल डिजाइन के कारण यह लुक मिलता है। यह आपने वर्तमान संस्करण से आगे की और से काफी अलग है। इसके अलावा इसके साइड और पीछे की प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है यह आपको वर्तमान मॉडल के समान ही मिलता है।

Hyundai aura facelift 2023 अंदर की और बदलाव

इसे केबिन में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिलता है इसमें नया लाइट ग्रे आपहॉलिस्ट्री और हेड्रेस्ट के थोड़ा सा नीचे aura लिखा हुआ मिलता है इसके अलावा डुअल टोन इंटीरियर पहले जैसा ही मिलता है।

Hyundai aura facelift 2023 फीचर्स में बदलाव

फीचर्स मे बदलाव

फीचर्स में इसमें नया 3.5 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, यूएसबी सी टाइप चार्जर और ऑटोमैटिक हेडलैंप के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप और ऑटोमेटिक ऐसी जैसी सुविधाएं मिलती है।

Hyundai aura facelift 2023 सुरक्षा

सुरक्षा के तौर पर इसमें 4 एयरबैग्स दिया गया है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि जब इसे ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया जाएगा तब यह 6 एयरबैग के साथ होगा। इसके अलावा इसमें रियल पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड एसिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि मिल जाता है।

इंजन विकल्प

हुड के नीचे की बात करें तो इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है ,यह अपने वर्तमान इंजन को जारी है। इसमें वही 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 83bhp और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है, यह 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का साथ उपलब्ध है। वही इसका सीएनजी संस्करण 69 बीएचपी और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जिसे की मानक रूप से 5 स्पीड मैन्युअल मिलता है।

इसे भी पढ़ें:- New Honda SUV 2023 की जारी हुआ पहला टीजर लॉन्च गर्मियों तक Hyundai creta और Grand vitara को देगी टक्कर

Hyundai aura facelift 2023 कीमत और प्रतिद्वंदी

अगर हम इसके कीमत की उम्मीद करें तो या अपने वर्तमान चल रहे संस्करण से महंगी होने वाली है इसकी कीमत 6.20 लाख रुपए से 8.97 लाख रुपए एक्स शोरूम होने वाली है और इसका सीधा मुकाबला Honda amaze और Tata Tigor से होगा।

इसे भी पढ़ें:- Mahindra Thar 2WD हुआ लॉन्च क़ीमत इतनी की घूम जायेगा आपका माथा jinmy की लगी लंका फीचर्स में भी है बाप

इसे भी पढ़ें:- Mercedes Benz AMG E53 Cabriolet हुई लॉन्च इसके सामने तो बड़े बड़े गाड़ी भी मांगती है पानी, खुल जाति है छत