Honda SP 125 2023 अब नए अवतार के साथ हुई लॉन्च, नई फीचर्स के साथ बेहतर माइलेज

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी बेहतरीन बाईक SP को एक नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया हैं। New Honda SP 125 2023 मैं कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ कॉस्मेटिक परिवर्तन इसके इंजन विकल्प में भी किया गया है। आज हम 2023 होंडा स्पीड 125 के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

Honda SP 125 2023 रंग विकल्प

नई अपडेट के तौर पर होंडा ने अपनी एसपी 125 में नए रंग विकल्प को शामिल किया है इसे अब मैट मार्बल ब्लू मैटेलिक रंग विकल्प के साथ पेश किया जाता है। इससे पहले भी इसे अन्य पांच रंग विकल्पों के साथ संचालित किया जाता था जिसमें की ब्लैक, मैट एग्रेसिव ग्रे मैटेलिक, इंपीरियल रेड मैटेलिक और पर्ल सायरन ब्लू शामिल है। हालांकि इसके अलावा कंपनी ने अन्य कोई कॉस्मेटिक परिवर्तन इसके डिजाइन में नहीं किया है। यह अपने पुराने डिजाइन के साथ संचालित है।

Honda SP 125 2023
Honda SP 125 2023

Honda SP 125 2023 इंजन स्पेसिफिकेशन

बाइक इंजन विकल्प में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है इसे 124 सीसी एयर कूल्ड इंजन के साथ पावर दिया जाता है जो की 10.7 बीएचपी की शक्ति और 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है, यह इंजन विकल्प पांच स्पीड गियर बॉक्स के साथ संचालित होती है। हालांकि कंपनी ने अभी से भारत सरकार की नई OBD 2 के लिए तैयार कर दिया है जिसके कारण से यह अधिक माइलेज और परफॉर्मेंस देने वाला है।

ये भी पढ़ें:- 2023 Honda livo हुई लॉन्च नए फीचर्स के साथ 90 का माइलेज बस 4,500 की कीमत पर

Honda SP 125 2023 हार्डवेयर विकल

इस अपडेट में हार्डवेयर अपडेट के तौर पर कोई खास परिवर्तन में देखने को नहीं मिलता है बस टायर्स में अब चौड़े रियल टायर की पेशकश की गई है जो कि बेहतर ड्राइविंग के साथ कॉर्निंग में भी सहायता प्रदान करने वाला है। सस्पेंशन सेटअप में सामने की ओर टेलीस्कोपिक फ्रंट फ्रॉक्स और पीछे की तरफ ड्यूल स्प्रिंग सेटअप मिलने वाला है। ब्रेकिंग के लिए डिस्क और ड्रम ब्रेक पहले की तरह मिलने वाले हैं जहां पर डिस टॉप वैरियंट में और ड्रम लोअर वेरिएंट में मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:- Honda की इस प्रीमियम एसयूवी की पहली गाड़ी बन कर निकली बहार, मिलती है गजब की सुरक्षा व्यवस्था

Honda SP 125 2023 कीमत

इस अपडेट के बाद होंडा ने अपनी एसपी 125 की कीमत में मात्र ₹1000 की बढ़ोतरी की है अब इसकी कीमत भारतीय बाजार में 85000 से शुरू होकर 89000 एक्स शोरूम तक जाती है।

ये भी पढ़ें:- New TVS Raider ने कर दिया सबका पत्ता साफ, इस फीचर्स के पीछे दीवाने हुइ लोग

ये भी पढ़ें:- TVS Sport को बना ले अपना सिर्फ 3,900 रुपए की कीमत पर देती हैं 70 का माइलेज