Honda की ये बाइक कच्चा चबा जाएगी Royal Enfield को, अपने कंटाप लुक और एडवांस फीचर्स से ढा रही कहर, बस इतने कीमत में ले जाए घर

Honda CB350 Price: होंडा मोटरकॉर्प इंडिया लगातार अपने सेगमेंट में विस्तार कर रही है। इन्होंने हाल ही में अपने सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड प्रतिद्वंदी होंडा CB350 को भारतीय बाजार में पेश किया है। इसके शानदार लुक और फीचर्स ने रॉयल एनफील्ड को भी चिंता में डाल दिया है। बता दे की वर्तमान में होंडा मोटरसाइकिल दूसरी सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है।  

New Honda CB350 On Road Price

होंडा CB350 को ब्रांड ने हाल ही में अपने सेगमेंट में शामिल किया है जिसमें आपको 348.66 सीसी का पावरफुल इंजन मिलता है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट डीएलएक्स और डीएलएक्स प्रो में पेश किया है जिसमें इसके डीएलएक्स की कीमत 2,29,525 रुपए और उसके दूसरे वेरिएंट डीएलएक्स प्रो की कीमत 2,49,217 रुपक ऑन रोड दिल्ली है। कंपनी के इसके पीछे बनाने का मकसद सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड की बिक्री को खाना और मार्केट में अपनी उपस्थिति दर्ज करना हो सकता है। 

Honda CB350
Honda CB350

Honda CB350 EMI Plan

होंडा CB350 को अगर आप इस न्यू ईयर खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए एक बेहतर EMI ऑप्शन लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे आसान किस्तों में खरीद कर अपने घर ले जा सकते हैं। इसके लिए अगर आप ₹50,000 रुपए की डाउन पेमेंट करते हैं। तो यह आपको 3 साल के कार्यकाल के लिए 12% की ब्याज दर से मात्र 6,782 रुपए की प्रति महीने की ईएमआई प्लान के साथ इसे आप अपने घर ले जा सकते हैं। पर ध्यान रहे यह EMI Plan आपके डीलरशिप के आधार पर अलग हो सकते है। इससे ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते है।

होंडा CB350 एक क्रूजर मोटरसाइकिल है यह भारत में दो वेरिएंट और पांच रंग विकल्प के साथ उपलब्ध है। इस मोटरसाइकिल का कुल वजन 187 किलोग्राम है और उसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15.02 लीटर की है।  

Honda CB350
Honda CB350

Honda CB350 Features

इस मोटरसाइकिल की सुविधा सूची में इसमें एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है। इसके डिजिटल डिसप्ले पर आपको गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, वास्तविक समय जैसे रीडआउट दर्शाए जाते हैं। इसके आधुनिक फीचर्स में आपको होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और एक आपातकालीन स्टॉप सिग्नल जैसे एडवांस्ड फीचर्स पेश किए गए हैं। 

इसके अलावा इसके अन्य फीचर्स में आपको स्टैंड अलर्ट, एबीएस इंडिकेटर, हाई स्पीड अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल नोटिफिकेशन, ईमेल नोटिफिकेशन, एसएमएस नोटिफिकेशन, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम के साथ आपको इसमें चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट जैसी एडवांस सुविधा मिलता है। जो कि आपको रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में देखने को नहीं मिलता है। 

Honda CB350
Honda CB350

Honda CB350 Engine

होंडा CB350 को संचालित करने के लिए इसमें 348.66 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-वल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो 5,500 आरपीएम पर 20.5bhp की शक्ति और 3,000 आरपीएम पर 29.4nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन पांच स्पीड गियर बॉक्स के द्वारा जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल के साथ 130 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से सफर किया जा सकता है। 

Honda CB350 Suspensions and brakes

होंडा CB350 की हार्डवेयर और सस्पेंशन के कार्यों को करने के लिए इसमें आगे की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ गैस-चार्ज्ड रियर स्प्रिंग्स के द्वारा इस गाड़ी को नियंत्रित किया गया है। वही इसके ब्रेकिंग के कार्य को करने के लिए 1डुअल-चैनल एबीएस के साथ आगे की पहियों पर 310 mm डिस्क ब्रेक और पीछे की पहियों पर 240mm डिस्क ब्रेक को जोड़ा गया है।

Honda CB350 Rival

इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Royal Enfield Classic 350, hunter 350 और Bullet 350 से होता है।

Also Read This:- New Year Offer Honda SP 125 ने किया सबका सिस्टम हैंग दे रही है खतरनाक EMI प्लान,ले जाए 2,868 रुपया की क़िस्त पर 

Also Read This:- अब हर घर घर बाइक का सपना होगा पूरा, सिर्फ 40 हजार में Yamaha MT 15 होगा आपका