आ गई नई सिग्नेचर लूक के साथ Hero HF Deluxe 2023 फीचर्स और कीमत देख लोगों की लंबी कतारें

आ गई नई सिग्नेचर लूक के साथ Hero HF Deluxe 2023, फीचर्स और कीमत देख शोरूम के बाहर लोगों की लंबी कतारें। हीरो मोटोकॉर्प भारत की सबसे लोकप्रिय बाइक निर्माता कंपनी हैं, हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री हर महीने अन्य बाइक निर्माता कंपनी की तुलना में सबसे अधिक होती है। इस बिक्री में सबसे बड़ा योगदान हीरो स्प्लेंडर और दूसरी हीरो एचएफ डीलक्स का होता है।

कंपनी ने पहले ही हीरो स्प्लेंडर का कंप्यूटर संस्करण लॉन्च कर दिया है और अब एचएफ डीलक्स का भी कंप्यूटर संस्करण को लॉन्च कर दिया गया है। नई सुविधाओं के साथ हीरो एचएफ डीलक्स 2023 भारतीय कार बाजार में नई बुलंदियों को छूने के लिए तैयार है।

Hero HF Deluxe 2023
Hero HF Deluxe 2023

Hero HF Deluxe 2023 में नया क्या है

हीरो की अपडेटेड एचएफ डीलक्स 2023 उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनने वाला है जो कि कम पैसों में स्पोर्टी स्टाइल पसंद करते हैं। इसके अलावा भी नई हीरो एचएफ डीलक्स में नया कैनवस ब्लैक एडिशन को भी पेश किया गया है जिसमें कि आपको ऑल ब्लैक थीम देखने को मिलता है, इस नए रंग विकल्प में हेडलैंप काउल, इंजन, लेग गार्ड, फ्यूल टैंक, एग्जास्ट पाइप, अलॉय व्हील, और ग्रैब हैंडल भी ब्लैक रंग में ही मिलता है।

वहीं पर हेंडलबार, टेलीस्कोपिक फ्रंट फ्रॉक्स और रियर सस्पेंशन चमकदार क्रोम फिनिश के साथ पेश किया गया है। कैनवस ब्लैक एडिशन में बाइक की साइड पैनल पर 3rd एचएफ डीलक्स एंब्लेम देखने को मिलता है जोकि गाड़ी को अन्य मॉडलों से अलग बनाता है।

नई एचएफ डीलक्स को एक नया स्ट्राइप्स पोर्टफोलियो ही मिलता है जो बाइक के लिए एक नया ग्राफिक्स थीम है। बाइक पुराने की तुलना में और ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी लगता है। 2023 हीरो एचएफ डीलक्स को 4 नए रंग विकल्पों में पेश किया गया है जिसमें कि आपका नेक्सस ब्लू, कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक के साथ हेवी ग्रे और स्पोर्ट्स रेड के साथ ब्लैक थीम मिलता है।

Hero HF Deluxe 2023 इंजन स्पेसिफिकेशन

Hero HF Deluxe 2023
Hero HF Deluxe 2023

बाइक के इंजन में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है यह अपने उसी 97.2 सीसी एयर कूल्ड चार स्टॉक, सिंगल सिलेंडर मोटर के साथ संचालित है जोकि 7.9 बीएचपी की शक्ति और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन विकल्प चार स्पीड गियर बॉक्स के साथ पेश की जाती है। इसके अलावा गाड़ी में हीरो Xsens टेक्नोलॉजी के साथ प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन मिलता है। यह प्रोग्राम उच्च ईंधन दक्षता, लंबा इंजन जीवन, स्थिर सवारी, और कम रखरखाव जैसी सुविधाएं के साथ आती है।

अन्य हाईलाइट में यह इंजन अब OBD 2 के साथ संगत है।

इसे भी पढ़ें:- New special edition TVS Raider 125 हुई लॉन्च अब और भी ज्यादा फीचर्स और किलर लुक के साथ

Hero HF Deluxe 2023 फीचर्स

सुविधाओं की बात करें तो इसमें कई अपडेट देखने को मिलते हैं। सुविधाओं में अब इसे यूएसबी चार्जर के साथ पेश किया गया है जोकि राइडिंग के समय मोबाइल को चार्ज करने में मदद करने वाला है। सेल्फ और सेल्फ i3s वैरीअंट के लिए ट्यूबलेस टायर वाले एलॉय व्हील्स भी पेश किया गया।

अन्य हाईलाइट में इसे साइड स्टैंडर्ड इंडिकेटर और टो गॉड मिलता है। कंपनी की तरफ से नई हीरो एचएफ डीलक्स के साथ 5 साल की वारंटी और 5 बार मुफ्त जांच सेवा मिलती है।

Hero HF Deluxe 2023 कीमत

नई हीरो एचएफ डीलक्स 2023 के किक स्टैंडर्ड वैरीअंट की कीमत 60,760 रुपए से शुरू होती है, जबकि सेल्फ स्टार्ट वैरीअंट की कीमत 66,408 रुपए एक्स शोरूम रखी गई है।

इसे भी पढ़ें:- आ गई पहली मेक इन इंडिया Harley Davidson X440 बाइक अब रॉयल एनफील्ड का काम तमाम