BMW X1 और नई iX1 28 जनवरी को भारत में होगी लॉन्च। नई फीचर्स और सुविधा से होगी लेश।

BMW X1 और iX1 एसयूवी के दोनों मॉडलों का आधिकारिक तौर पर पिछले साल की शुरुआत में वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की घोषणा किया गया था। जिसको इस साल 28 जनवरी को बेंगलुरु में दोनों मॉडलों की BMW X1 आई iX1 एसयूवी की कीमतों की घोषणा करने जा रही है। बीएमडब्ल्यू को कल बेंगलुरु में जॉय टाउन फेस्ट के तीसरे संस्करण में इन दोनों मॉडलों को लॉन्च करेगी।

BMW X1 फीचर्स

BMW X1
BMW iX1

BMW X1 और iX1 की फीचर्स को देखे तो इसमे आपको एक पूरी तरह से नया केबिन मिलता है, जिसमें डैशबोर्ड पर घुमावदार डिस्प्ले ऑफर किया गया है। इसके साथ ही इसमे एक सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग आर्मरेस्ट और वर्टिकली स्टैक्ड वायरलेस चार्जिंग पैड ऑफर किया गया है।

BMW X1 डिजाइन

BMW X1
BMW iX1

नई BMW X1 डिजाइन की बात करें तो इसमें नया फ्रंट और रियर बंपर आकर्षक एलइडी, हेडलैंप नए एलइडी डीआरएल के साथ एक  बड़ा 17 इंच की अलॉय व्हील देखने को मिलता है। वही सामने की और किडनी ग्रिल के साथ में एलइडी टेल लाइट, अंदर की ओर एक कर्व्ड डिस्प्ले जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगी। साथ ही इसमें बीएमडब्ल्यू के आईड्राइव ओएस का नवीनतम संस्करण देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:- Renault Duster का ये नया अवतार जल्द ही भारत में होगी लॉन्च फीचर्स के साथ सुरक्षा में भी सबसे ऊपर

इसके इंजन विकल्प पर नजर डाले तो इसमें BMW X1 में 1.5 लीटर तीन सिलेंडर टर्बो पैट्रोल इंजन के साथ देखने को मिल सकता है। जोकि 136bhp  और 230Nm  का टार्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसमे एक 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन हो सकता है। जो 150bhp और 360Nm का टार्क उत्पन्न करता है। इसके साथ इसमें 7 स्पीड गियर बॉक्स होने की संभावना है।

BMW iX1

BMW iX1 कि प्रत्येक एक्सेल पर दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 313 bhp और 493 Nm टार्क संयुक्त आउटपुट विकसित करने इलेक्ट्रिक मोटर लगे होंगे जोकि 64.7 किलो वाट बैटरी पैक से बिजली प्राप्त करेगा और यह एक बार फुल चार्ज करने पर 439 किलोमीटर तक का रेंज प्राप्त कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:- Skoda Kushaq Xpedition edition का जल्द होगा भारत में आगमन, कमाल के नए फीचर्स के साथ करेंगी रॉयल एंट्री

इसे भी पढ़ें:- Tata Altroz सेल बिक्री आई सामने इसकी बिक्री ने इन गाड़ियों को छुड़ाये पसीने।