भारत में बिकने वाली Top 5 compact SUV इन का रहता है दबदबा, मारुति इतने नंबर पर

आज हम भारत में बिकने वाली Top 5 compact SUV जिनका रहता है हमेशा दबदबा कायम मारुति का नंबर इतना और होती है हर महीने इतने यूनिट की बिक्री।  भारतीय कार बाजार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कार बाजार है जिसमें की सबसे ज्यादा डिमांड कंपैक्ट एसयूवी की होती है। लेकिन यह सैगमेंट में कोई अकेला राज नहीं कर सकता है।

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सैगमेंट में कुल पांच ऐसी गाड़ियां हैं जिनका नाम हमेशा सबसे ऊपर आता है। Top 5 compact SUV में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, महिंद्रा xuv300 और मारुति ब्रिजा का नाम आता है। लेकिन इन सब में जो सबसे ऊपर आता है आज हम उसकी चर्चा करने वाले हैं।

Top 5 compact SUV

हम बात कर रहे हैं टॉप 5 कॉम्पैक्ट एसयूवी सैगमेंट का लीडर टाटा नेक्सन की जिसकी बिक्री हर महीने 15,000 से अधिक यूनिट की होती है। यह अभी भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसके बाद दूसरा नाम मारुति सुजुकी ब्रेजा का आता है। नीचे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में जानकारी दी गई है और उनकी अप्रैल 2023 में कितनी बिक्री हुई इसके बारे में भी चर्चा की गई है।

Top 5 compact SUV टाटा नेक्सन

टाटा मोटर्स की तरफ से की जाती है जो कि भारतीय बाजार में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सैगमेंट में लीडर के रूप में सामने आती है। टाटा नेक्सन ने अप्रैल 2023 में 15002 यूनिटों की बिक्री की है जबकि इसमें पिछले महीने मार्च 2023 में 14,769 यूनिटों की बिक्री की थी। टाटा नेक्सन अकेले बाजार का 26.91% हिस्सेदारी रखता है वर्तमान में।

मारुति सुजुकी ब्रेजा

ब्रेजा भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में आती है जिसकी हर महीने 13140 यूनिटों के बिक्री होती है। ब्रेजा ने अप्रैल 2023 में 11,836 यूनिटों की बिक्री की है जबकि मार्च 2023 में इसने 16,227 यूनिटों की बिक्री की थी। ब्रेजा का भारतीय बाजार में 21.23% बाजार हिस्सेदारी वर्तमान में रखती है।

हुंडई वेन्यू

Venue N line
Venue N line

हुंडई की तरफ से सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सैगमेंट में होंडा वेन्यू भारत की तीसरी सबसे लोकप्रिय और स्पोर्ट्स डिजाइन के साथ आने वाली एसयूवी है। यह भारतीय बाजार में 18.51 प्रतिशत का बाजार हिस्सेदारी रखता है। हुंडई वेन्यू ने मार्च 2023 में 10,324 यूनिटों की बिक्री की है जबकि पिछले महीने मार्च 2023 में 10,024 यूनिटों की बिक्री की थी। वेन्यू हर महीने लगभग 9,895 यूनिटों की बिक्री करती है।

किया सोनेट

किया मोटर्स इंडिया की तरफ से किया सोनेट भारत की वह चौथी गाड़ी है जिसे कि इस सैगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। इस ने पिछले महीने मार्च 2023 में 8,677 यूनिटों की बिक्री की थी जबकि अप्रैल 2023 में 9,744 यूनिटों की बिक्री की है। किआ सोनेट का भारतीय बाजार में हिस्सेदारी 17.47 प्रतिशत की है। जबकि इसकी हर महीने औसतन बिक्री 8,166 यूनिटों की होती है।

महिंद्रा xuv300

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की तरफ से xuv300 भारत की पांचवी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसका हर महीना औसतन बिक्री 5,227 यूनिटों की होती है, इसके अलावा भारतीय बाजार में इसकी हिस्सेदारी 8.22 प्रतिशत की है। xuv300 ने अप्रैल 2023 में 5,062 यूनिटों की बिक्री की है जबकि पिछले महीने मार्च 2023 में 5,128 यूनिटों की बिक्री की थी।

अन्य सब कंपैक्ट एसयूवी की बात करें तो उसमें निशान मैग्नाइट और रेनॉल्ट कैगर आता है।

इसे भी पढ़ें:- Tata punch EV का हुआ इंतज़ार खत्म 350km से अधिक रेंज और नई फीचर्स के साथ पेश

इसे भी पढ़ें:- इन Top 5 cars का रहा April 2023 में सबसे ज्यादा दबदबा, ऐसी की ताबड़ तोड़ बिक्री