Tata की करने छुट्टी जल्द आ रही है 2023 Mahindra XUV 700 EV फीचर्स और लूक में बेमिसाल

Tata की करने छुट्टी जल्द आ रही है 2023 Mahindra XUV 700 EV फीचर्स और लूक में है बेमिसाल। भारतीय का निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर और हाईटेक सुविधाओं के साथ आने वाली एक्सयूवी 700 का इलेक्ट्रिक संस्करण पर परीक्षण कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा बहुत जल्दी से भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

2023 Mahindra XUV 700 EV
2023 Mahindra XUV700 EV image

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक सैगमेंट में सबसे ज्यादा दबदबा टाटा मोटर्स का है। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों का विकल्प मौजूद है। इसके अलावा भी टाटा मोटर्स अपनी लाइन अप में और अन्य गाड़ियों का इलेक्ट्रिक संस्करण भी जोड़ने जा रही है। टाटा बहुत जल्द अपनी बड़ी एसयूवी हैरियर और सफारी का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश करने जा रही है। और महिंद्रा इलेक्ट्रिक टाटा सफारी और हैरियर के मुकाबले में अपनी एक्सयूवी 700 का इलेक्ट्रिक संस्करण उतारने वाली है।

2023 Mahindra XUV 700 EV

महिंद्रा ने खुलासा किया है कि वे 2024 या 2025 तक भारतीय बाजार में अपनी नई अन्य 5 एसयूवी का अनावरण करेगी। इसकी कुछ परीक्षण छवियां भी सामने आ चुकी है। इसके अलावा xuv700 का भी इलेक्ट्रिक संस्करण भारतीय सड़कों पर परीक्षण करते हुए देखा गया है।

हालांकि गाड़ी पूरी तरह से छलावरण से ढकी हुई थी, जिसके कारण से नई xuv700 के डिजाइन परिवर्तन के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।

2023 Mahindra XUV 700 EV
2023 Mahindra XUV700 EV spy image by rushlane.com

नई इलेक्ट्रिक 700 में नया बंद फ्रंट ग्रील , नई एलईडी सेटअप और नई एलइडी डीआरएल मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा भी इसके फ्रेंड प्रोफाइल में भी अन्य कुछ परिवर्तन देखे जाने की उम्मीद है। वही पीछे की तरफ रीयर माउंटेड सिंगल मोटर या ड्यूल मोटर लेआउट के साथ AWD सेटअप मिल सकता है। पीछे की तरफ भी नया संशोधित बंपर मिलने वाला है।

गाड़ी के सस्पेंशन पर भी काम देखा जा सकता है जोकि आने वाली 700 में ज्यादा आराम और एक अच्छी लंबी यात्रा को सुनिश्चित करती है।

2023 Mahindra XUV 700 EV बैटरी विकल्प

महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक वॉक्सवैगन सोर्स किए गए MEB EV प्लेटफार्म पर आधारित होने वाला है लेकिन इसका नाम INGLO होगा।

बैटरी विकल्प के बारे में कुछ ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अनुमानित है कि इसमें 60kwh और 80kwh के बीच बैटरी पर होने वाला है जिसमें की सिंगल मोटर लेआउट और डुअल मोटर लेआउट दोनों मिलने वाले हैं।

Read this also:- Mahindra XUV 300 facelift 2023 लॉन्च होने को तैयार, अब होगी नई फीचर्स और सुविधा से संपन्न

2023 Mahindra XUV 700 EV फीचर्स

सुविधाओं की बात करें तो वर्तमान सारी सुविधाएं इसमें मौजूद होने वाली है, इसके अलावा इसके ADAS तकनीकी पर और ज्यादा काम किए जाने की उम्मीद है। गाड़ी पहले की ही तरह पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, आगे की तरफ हवादार सीटें आदि सुविधाओं के साथ संचालित रहने वाली है।

Read this also:- Tata motors जल्द ही लॉन्च करने जा रही है ये 5 एसयूवी जिसे देख सभी है हैरान, आई खबर

2023 Mahindra XUV 700 EV कीमत और लॉन्चिंग

नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 Ev की कीमत भारतीय बाजार में 30 लाख रुपए रखी जाने की उम्मीद है। जबकि इसे 2024 के अंत तक या फिर 2025 के शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

image source